ईपीएफओ की वॉट्सएप सेवा शुरू

ईपीएफओ की वॉट्सएप सेवा शुरू

भोपाल [महामीडिया] 

ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों के लिए नियमों और सुविधाओं को बहुत आसान बना दिया है। दो बड़ी सुविधाओं की शुरुआत की पहला- वॉट्सएप सर्विसेज और दूसरा- बंद या डिएक्टिव EPF खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट यानी अपने आप पैसा ट्रांसफर होगा। ईपीएफओ के वेरीफाइड वॉट्सएप नंबर 8796441800 के जरिए अब एम्पलाई प्रोविडेंट फंड खाताधारक कई सुविधाएं सीधे अपने मोबाइल पर पा सकेंगे। इसके तहत पीएफ बैलेंस चेक करना, पिछले 5 लेनदेन की जानकारी लेना और पासबुक इंफॉर्मेशन देखना शामिल है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य दैनिक और नियमित सेवाओं को एक परिचित मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए सुलभ बनाना है। इससे पीएफ खाताधारकों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें