प्रीमियम किस्म के विदेशी सेब के आयात मे वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] भारत में वर्ष 2026-27 के दौरान सेब का कुल आयात 19 प्रतिशत बढ़कर लगभग 5.11 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है। इस वृद्धि के प्रमुख कारण उपभोक्ता मांग में तेजी और प्रीमियम किस्मों के विदेशी सेबों की बढ़ती खपत हैं। भारत में सबसे अधिक सेब का आयात ईरान से होता है, जबकि अमेरिका (वॉशिंगटन सेब), इटली, पोलैंड, तुर्की और न्यूजीलैंड से भी प्रीमियम किस्मों के सेब मंगाए जाते हैं हाल ही में सरकार ने न्यूजीलैंड से आयात होने वाले सेब पर आयात शुल्क (Import Duty) को 50% से घटाकर 25% कर दिया है, जिससे विदेशी सेबों की बाजार में पहुंच और आसान हुई है।घरेलू स्तर पर भी सेब के उत्पादन में थोड़ी बढ़ोतरी का अनुमान है, लेकिन ऑफ-सीजन और प्रीमियम क्वालिटी की निरंतर मांग के कारण विदेशी सेबों का दबदबा बना हुआ है। घरेलू उत्पादन में मामूली सुधार के बावजूद भारत में सेब की मांग बढ़ने से आयात में तेजी आएगी। प्रीमियम किस्मों के सेब की बढ़ती मांग और जूस, जैम, सॉस तथा सूखे सेब जैसे प्रोसेस्ड प्रोडक्ट की खपत भी इसमें योगदान दे रही है।