लघु किसानों के लिए महिंद्रा का मिनी ट्रैक्टर लांच

लघु किसानों के लिए महिंद्रा का मिनी ट्रैक्टर लांच

मैहर [ महामीडिया] छोटे और सीमांत किसानों के लिए मिनी ट्रैक्टर खेती के काम को आसान बनाने के साथ कम लागत में मशीनीकरण का अच्छा विकल्प बन रहे हैं। किसानों की इसी जरूरत को देखते हुए महिंद्रा ने भारतीय बाजार में Yuvraj, Jivo और OJA नाम से तीन मिनी ट्रैक्टर सीरीज पेश की हैं। इन ट्रैक्टरों की इंजन क्षमता 15 से 36 HP तक है। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.10 लाख रुपये है जबकि सबसे महंगे मॉडल की कीमत 7.20 लाख रुपये तक जाती है। महिंद्रा की तीनों सीरीज को अलग-अलग कृषि जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। जहां युवराज सीरीज छोटे खेतों और बागवानी के लिए उपयोगी है, वहीं जीवो सीरीज गन्ना, कपास और कतार में उगाई जाने वाली फसलों के लिए उपयुक्त है। दूसरी ओर, OJA सीरीज में ज्यादा इंजन क्षमता और बेहतर वजन उठाने की सुविधा मिलती है, जिससे किसान जुताई और अन्य भारी कृषि कार्य कर सकते हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें