मेटा के हैदराबाद और मुंबई ऑफिसों में हंगामा
मुंबई [महा मीडिया]
हैदराबाद और मुंबई में मेटा के ऑफिसों में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। हैदराबाद में कार्यकर्ता ऑफिस के अंदर घुस गए और नारेबाजी की। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर नारा लिखा गया। यूथ कांग्रेस ने अपने नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर पाबंदी लगाने के विरोध में प्रदर्शन किए।मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीना सबरीन समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। गुरुग्राम में भी यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।