दक्षिण अफ्रीका की सामूहिक गोलीबारी में 12 लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। गौतेंग प्रांत में जोहान्सबर्ग के पूर्व में स्थित क्लीवलैंड इलाके की जंपर्स अनौपचारिक बस्ती में अज्ञात हमलावरों ने कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 अन्य घायल हो गए है। हमलावर एक सफेद टोयोटा क्वांटम वाहन में पहुंचे थे। दो अलग-अलग रास्तों से दाखिल हुए और कई स्थानों पर गोलीबारी करने के बाद उसी वाहन से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।