जबलपुर और दमोह में ओलावृष्टि
भोपाल [ महामीडिया] मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है । जबलपुर (पनागर और ग्रामीण इलाके) और दमोह (तेजगढ़ व तारादेही क्षेत्र) में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ ओले गिरे हैं। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बाद इस बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 18 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है ।विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।