मोदी का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड
भोपाल [ महामीडिया]
नरेंद्र मोदी ने आज 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पास था। मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है।प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर सभी पूरे देश में भाजपा के नेता, सांसद और केंद्रीय मंत्री मंदिरों में पूजा और हवन कर रहे हैं।