फिलीपींस के भूकंप में अब तक 45 लोगों की मौत
भोपाल [ महामीडिया] फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। मुख्य भूकंप के दो दिन बाद भी धरती लगातार कांप रही है और अब तक 2100 से ज्यादा आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं।भूकंप और उसके बाद हुए नुकसान में 45 लोगों की मौत हो चुकी है 630 से ज्यादा लोग घायल हैं और 17 लोग अब भी लापता हैं। आज बुधवार को जनरल सैंटोस शहर में एक ढही हुई इमारत में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फिर जोरदार झटका महसूस हुआ है। झटके के बाद बचावकर्मियों को तुरंत बाहर निकलना पड़ा क्योंकि इमारत से मलबा गिरने लगा था। लगातार आ रहे आफ्टरशॉक की वजह से लोग घर लौटने से डर रहे हैं। 25 हजार से ज्यादा लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं।