अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि वे अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें जल्द ही अमेरिका से बाहर भेजा जाएगा। ऑपरेशन चेकमेट के तहत एरिजोना में कुल 52 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से 36 लोग ट्रक चला रहे थे। इनमें से 30 भारतीय है। बाकी 6 लोग मेक्सिको, साल्वाडोर और रूस के थे। इन ट्रक ड्राइवरों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों से जारी कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस थे जबकि कुछ लोगों के पास कोई लाइसेंस ही नहीं था।