सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों ने शपथ ली
भोपाल [ महामीडिया] चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई जो कि स्वीकृत संख्या से केवल एक कम है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के संजीव सचदेवा, और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के अरुण पल्ली को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की शपथ दिलवाई गयी ।