म.प्र.कैबिनेट ने भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने का निर्णय लिया

म.प्र.कैबिनेट ने भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने का निर्णय लिया

भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण  निर्णय  लिए गए। इसमें धार की भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने पर निर्णय  हुआ। इसके साथ ही गोरस एप शुरू करने पर भी निर्णय लिया गया। मंत्री चैतन्य कश्यप ने मंत्रिमंडल की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि निर्णयों बच्चों के लिए ड्रेस सरकार से तैयार करके देगी। इसके लिए टेंडर किए जाएंगे और इनमें मध्य प्रदेश के वस्त्र उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वामित्व योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी क्षेत्र में जो रहते थे उनके पास पत्ता या अधिकृत दस्तावेज नहीं होता था। एमपी में स्वामित्व प्रमाण पत्र तैयार किए गए हैं। पंजीकृत दस्तावेज नहीं होने के कारण यह समस्या आ रही थी। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सभी लोगों को रजिस्टर्ड भेज देंगे और इसका कोई भी भार उनके ऊपर नहीं आएगा। पंजीयन शुल्क पंचायत और राजस्व विभाग वहन करेगा।

सम्बंधित ख़बरें