म.प्र.और राजस्थान में आंधी-बारिश से पांच लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.के नीमच में सोमवार रात मकान की छत ढहने से मां-बेटे की मौत हो गई है। वहीं राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में दीवार ढहने से दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दोनों राज्यों में आंधी-बारिश से पांच लोग मर चुके हैं ।