होटल अजंता पैलेस से चल रहा था चीनी कनेक्शन

होटल अजंता पैलेस से चल रहा था चीनी कनेक्शन

भोपाल [ महामीडिया] रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी छिपाने पर होटल अजंता पैलेस के संचालक और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।  मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित होटल अजंता पैलेस से जुड़ा है, जहां चार चीनी नागरिक करीब एक महीने तक ठहरे रहे, लेकिन उनकी जानकारी न तो निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज की गई और न ही स्थानीय पुलिस अथवा जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर होटल प्रबंधन की लापरवाही को गंभीर मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें