नवीनतम
ब्रह्मचारी गिरीश जी वेदांती महाराज के उत्तराधिकारी से मिले
भोपाल [ महामीडिया] महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने आज अयोध्या के महान संत स्वामी डॉ. रामविलास जी वेदांती के उत्तराधिकारी स्वामी डॉ. राघवदास जी महाराज वेदांती से सौजन्य भेंट की और उन्हें माला, श्रीफल, शॉल, मिष्ठान और फलों की टोकरी भेंट करके सम्मानित किया। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय नागरिकों और उनके माध्यम से समस्त वैश्विक नागरिकों के आध्यात्मिक विकास की आवश्यकता पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर ब्रह्मचारी जी ने अपनी पुस्तक "महर्षि महेश योगी जी की दैवीय छत्रछाया में ब्रह्मचारी गिरीश" और महर्षि संगठन की वार्षिक ज्ञान पत्रिका भी स्वामी डॉ. राघवदास जी महाराज वेदांती को भेंट की। इस दौरान स्वामी जी ने गिरीश जी और महर्षि संगठन को अपना दिव्य आशीर्वाद दिया। स्वामी जी ने कहा कि "महर्षि जी ने विश्व के लिए जो कार्य किए हैं वह अतुलनीय हैं और उनकी इच्छा है कि महर्षि संगठन महर्षि जी द्वारा शुरू किए गए कार्यों को जारी रखे और गिरीश जी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।"