म.प्र. के एक लाख संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा। वित्त विभाग ने आज सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू होगी। यह बढ़ोतरी पिछले साल दी गई 3.87 प्रतिशत वृद्धि से अधिक है । यह बढ़ोतरी 2023 की संविदा नीति के तहत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की गई हैऔर यह 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी