शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] आज 8 जून को सेंसेक्स 719 अंक की गिरावट के साथ 73,524 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 244 अंकों की गिरावट रही। आज के कारोबार में आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही।वैश्विक बाजारों में बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।