ईरान और इजराइल के बीच फिर से युद्ध

ईरान और इजराइल के बीच फिर से युद्ध

भोपाल [ महामीडिया]

ईरान और इजराइल के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है और दोनों पक्षों के बीच सीधे हमलों और जवाबी कार्रवाई का दौर शुरू हो चला  है। ताजा घटनाक्रम में इजरायली सेना ने ईरान के कई सैन्य और सामरिक ठिकानों पर हमले किए हैं। कल रात ईरान की ओर से इजरायली एयरबेस पर दागी गई मिसाइलों और आज सुबह इजराइल द्वारा तेहरान-इसफहान पर किए गए भीषण पलटवार ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।  इस बारूद के बरसते ही अप्रैल के महीने में अमेरिका द्वारा पर्दे के पीछे से तैयार कराया गया ‘शांति का रोडमैप’ पूरी तरह मटियामेट हो गया है।इजरायली रक्षा बलों  ने तेहरान, कारज, तबरेज और इस्फ़हान सहित कई ईरानी शहरों में सैन्य ठिकानों पर बारूदी हमले किए हैं। इससे पहले ईरान ने लेबनान में हो रहे हमलों का बदला लेने के लिए इजराइल की ओर मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार की थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपील की थी कि वह ईरान पर पलटवार न करें ताकि क्षेत्र में शांति समझौते को बचाया जा सके। इसके बावजूद इजराइल द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई है।

सम्बंधित ख़बरें