खाद्य तेलों के लिए नए मानक तय
भोपाल [ महा मीडिया]
खाने वाले तेल के लिए मानक पैक आकार अनिवार्य कर दिए गए हैं । सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के बीच कीमतों की तुलना करने और सही निर्णय लेने में मदद करना है। इसके लिए विभाग ने नेट क्वांटिटी और स्टैंडर्ड पैक साइज तय करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया में बदलाव किया है। तेल कंपनियों को इन नए नियमों को अपनाने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत अब देश में प्रमुख कुकिंग ऑयल सिर्फ 9 तय स्टैंडर्ड पैक साइज में ही बेचे जा सकेंगे। ये नए नियम पाम ऑयल, सोयाबीन, सनफ्लावर, सरसों, मूंगफली, तिल, राइस ब्रान, कॉटनसीड, कॉर्न ऑयल और सभी तरह के मिश्रित तेल पर लागू होंगे।