टीएमसी नेता जहांगीर नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
भोपाल [ महामीडिया]
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पास से हुई है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस जहांगीर को कोलकाता ला रही है। जहांगीर को अवैध वसूली करने के आरोप में पकड़ा गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में पहले यह दावा किया गया था कि जहांगीर के समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की धमकी दी थी इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है।