वेनेजुएला में एक बार फिर 4.9 तीव्रता का भूकंप
भोपाल [ महा मीडिया] वेनेजुएला में आए दो भूकंप के बाद आज शनिवार को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर मापी गई। इसके झटके राजधानी कराकास और माराके में भी महसूस किए गए।पिछले भूकंप के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। 3360 से ज्यादा लोग घायल हैं, जबकि 51,700 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।