म.प्र. के  'मटर' और 'सिंघाड़ा' को जीआई टैग मिला

 म.प्र. के  'मटर' और 'सिंघाड़ा' को जीआई टैग मिला

भोपाल [ महामीडिया] 

म. प्र. के दो प्रमुख कृषि उत्पाद 'मटर' और 'सिंघाड़ा' को भारत सरकार ने प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिया है। चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री ने दोनों उत्पादों को अपनी आधिकारिक जीआई जर्नल में पंजीकृत किया है। इसके साथ ही देश में पहली बार किसी क्षेत्र के मटर और सिंघाड़े को यह विशेष पहचान प्राप्त हुई है। भारत में पहली बार किसी जगह के मटर और सिंघाड़ा को जी आई टैग मिला और वह जबलपुर है। जीआई टैग के बाद उत्पादों की प्रमाणिकता और गुणवत्ता की गारंटी मिलने से देश-विदेश के व्यापारी किसानों को फसलों की बेहतर और मनचाही कीमत देंगे जिससे किसानों की आय में सीधे बढ़ोतरी होगी। मटर और सिंघाड़ा सर्दियों के मौसम में मिलने वाले बेहद पौष्टिक और लोकप्रिय सुपरफूड हैं

सम्बंधित ख़बरें