म.प्र.में मानसून आगे नहीं बढ़ रहा
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में प्रवेश करने के बाद मानसून ठहर गया है। पिछले 3 दिन से मानसून आगे नहीं बढ़ा है जबकि अगले 2 से 3 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश के 43 जिलों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मानसून की शुरुआती प्रवेश के बाद सिस्टम कुछ धीमा जरूर पड़ा है लेकिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित कई संभागों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है।