सरकार ने किसानों से रिकॉर्ड गेहूं ख़रीदा
भोपाल [ महामीडिया]
देश में इस वर्ष सरकारी गेहूं खरीद ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 355.4 लाख टन निर्धारित किया था लेकिन 21 जून तक खरीद बढ़कर 357.6 लाख टन पहुंच गई। इससे लक्ष्य भी पार हो गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई 299.5 लाख टन खरीद की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है। बेहतर उत्पादन और व्यापक खरीद व्यवस्था के कारण इस बार किसानों से बड़ी मात्रा में गेहूं की खरीद संभव हो सकी। इसका प्रमुख कारण गेहूं उत्पादन में वृद्धि है। इसमें म.प्र का योगदान सबसे महत्त्वपूर्ण रहा। म.प्र से 104.4 लाख टन गेहूं खरीदा गया।