भारतीय दवा कंपनी श्रीलंका में दवा संयंत्र स्थापित करेगी

भारतीय दवा कंपनी श्रीलंका में दवा संयंत्र स्थापित करेगी

भोपाल [ महामीडिया] 

भारतीय दवा कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज ने श्रीलंका में दवा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए वहां की सनशाइन हेल्थकेयर के साथ साझेदारी की है। दोनों कंपनियों का लक्ष्य देसी दवा उत्पादन बढ़ाना और आयात पर श्रीलंका की निर्भरता कम करना है। इस संयंत्र में श्रीलंका के खुदरा बाजार के लिए दवा बनेंगी। उम्मीद है कि इससे गुणवत्ता वाली दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और देश की आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती में इवृद्धि होगी। 

सम्बंधित ख़बरें