बीस राज्यों के पूंजीगत व्यय में आठ प्रतिशत की गिरावट

बीस राज्यों के पूंजीगत व्यय में आठ प्रतिशत की गिरावट

भोपाल [ महामीडिया] वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में 20 राज्यों के पूंजीगत व्यय में आनुपातिक रूप से कमी आई है।  इन राज्यों ने बजट में कुल आवंटित 10 लाख करोड़ रुपये में से 58,636 करोड़ या 5.86 प्रतिशत का उपयोग किया है । वित्त वर्ष के शुरुआती महीनों में लगभग 8.2% की गिरावट दर्ज की गई है। राज्यों ने अपने बजट आवंटन का मात्र 5.86% हिस्सा ही उपयोग किया है। हालांकि राज्यों ने बीते वर्ष की इस अवधि में 6.21 प्रतिशत का पूंजीगत व्यय किया था।  इन राज्यों का पूंजीगत व्यय भले ही वित्त वर्ष 26 के 9.29 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 27 में 10 लाख करोड़ रुपये हो गया लेकिन सापेक्ष रूप से वास्तविक खर्च में लगभग 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है । केरल ने पहले दो महीनों में अपने पूंजीगत व्यय का 29.35 प्रतिशत उपयोग करके चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया इसके बाद हरियाणा 22.46 प्रतिशत पर रहा। आंध्र प्रदेश (11.38 प्रतिशत) और हिमाचल प्रदेश (10.25 प्रतिशत) में 10 प्रतिशत से ऊपर उपयोग दर थी। दूसरी ओर त्रिपुरा ने अपने आवंटन का केवल 0.34 प्रतिशत उपयोग किया जबकि मेघालय (1.55 प्रतिशत), उत्तराखंड (1.67 प्रतिशत), और महाराष्ट्र (1.85 प्रतिशत) भी सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में से थे।

सम्बंधित ख़बरें