कल होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित
भोपाल [ महा मीडिया] महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया है। परीक्षा कल रविवार को होना थी । महाराष्ट्र ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी । प्रश्न पत्र लीक की सूचना के बाद ठाणे के भिवंडी इलाकों के कई जगहों पर छापेमारी की गयी है। इसके बाद जब्त पेपर को सत्यापित कराया जा रहा है ।