ग्रीन यूरिया का उत्पादन तेज करेगा भारत

ग्रीन यूरिया का उत्पादन तेज करेगा भारत

भोपाल [ महामीडिया] सरकार देश में ग्रीन यूरिया का उत्पादन तेज करने की कोशिश कर रही है।भारत सरकार यूरिया आयात पर निर्भरता कम करने और कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए देश में ग्रीन यूरिया का उत्पादन तेजी से बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत 7.24 लाख मीट्रिक टन ग्रीन अमोनिया की खरीद और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत वह यूरिया बनाने वाली स्थानीय कंपनियों को ग्रीन और पारंपरिक ग्रे अमोनिया की लागत में अंतर से बचाने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है जिसमें सब्सिडी दिया जाना भी शामिल है। ग्रीन यूरिया संयंत्र लगाने को लेकर आज हुई रुचि पत्र से पहले की बैठक में विनिर्माताओं को सुरक्षित रखने के कई विकल्पों पर चर्चा की गई क्योंकि बिना किसी मदद के ग्रीन यूरिया बनाना प्रतिस्पर्धी नहीं है। उर्वरक विभाग ने इस सप्ताह की शुरुआत में ग्रीन यूरिया संयंत्र लगाने के लिए रुचि पत्र जारी किया था।संभावित कंपनियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन भारी भागीदारी इस बात का साफ संकेत है कि वे इस पहल को जल्द ही हकीकत में बदलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हालांकि आवंटन अभी प्रस्ताव के रूप में हैं और उन्हें औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है।

सम्बंधित ख़बरें