म.प्र के विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा की जाँच शुरू
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र कर्मचारी चयन मंडल की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मान्यता प्राप्त डिप्लोमा सर्टिफिकेट अपलोड करने को कहा है। अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक अपना प्रमाण पत्र जमा करना होगा। प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट सूची से बाहर कर अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2025 में कर्मचारी चयन मंडल ने विशेष शिक्षकों के 3200 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी।