जापान में दो तूफानों की वजह से 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द

जापान में दो तूफानों की वजह से 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द

भोपाल [ महा मीडिया] जापान में दो तूफानों के असर से मौसम बिगड़ गया है जिससे जापान में बड़े पैमाने पर यातायात प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दर्जनों ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं और कई एक्सप्रेस वे बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और नदियों के उफान का खतरा बढ़ सकता है। करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। कई इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी है।

सम्बंधित ख़बरें