भूकंप पीड़ितों के लिए भारत का आपरेशन अमिस्ताद शुरू
भोपाल [ महामीडिया] वेनेजुएला में आए भूकंप से घायल हुए लोगों की सहायता के लिए केंद्र सरकार ने आपरेशन अमिस्ताद शुरू किया है। शुक्रवार को हिंडन एयरबेस से दो सी-17 ग्लोब मास्टर विमानों ने उड़ान भरी। दोनों विमानों से 30 टन राहत सामग्री, पांच टन मेडिकल उपकरण और दवाएं भेजी गई हैं। 60 पैराफील्ड अस्पताल की 41 सदस्यीय मेडिकल टीम भी है।साथ ही दो भीष्म क्यूब भी हैं यह माड्यूलर फील्ड अस्पताल है। घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया जा सकता है। इस अभियान में भारतीय वायुसेना और सेना शामिल है। । 'अमिस्ताद' एक स्पेनिश शब्द है जिसका अर्थ "दोस्ती" या "मित्रता" होता है।