महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक
भोपाल [ महामीडिया] महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का क्वेश्चन पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लीक हुआ क्वेश्चन पेपर बरामद कर लिया और कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रश्न पत्र लीक होने का यह मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र से सामने आया है। पेपर लीक के बाद कल होने वाली TET परीक्षा रद्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है।