22 राज्यों में मानसून पहुंचा

22 राज्यों में मानसून पहुंचा

भोपाल [ महामीडिया] मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। यह अगले 2 दिन में बिहार बॉर्डर से प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में दस्तक दे दी है। मानसून की उत्तरी सीमा  सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रही है। कई हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 

सम्बंधित ख़बरें