भारत और जापान की वार्षिक शिखर बैठक एक जुलाई से

भारत और जापान की वार्षिक शिखर बैठक एक जुलाई से

भोपाल [ महामीडिया] जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत के दौरे पर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वह नई दिल्ली आएंगी और दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक होगी।बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा समेत दोनों देशों के सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री बनने के बाद ताकाइची का यह पहला भारत दौरा होगा।

सम्बंधित ख़बरें