हैदराबाद की निलंबित तहसीलदार करोड़पति निकली

हैदराबाद की निलंबित तहसीलदार करोड़पति निकली

भोपाल [ महामीडिया] हैदराबाद के शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार सुचारिता की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज किया है।जांच के दौरान अधिकारियों ने लगभग 20 करोड़ रुपए की संपत्ति, नकदी, आभूषण और अन्य परिसंपत्तियों का पता लगाया है। सुचरिता को मई महीने में 30 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

सम्बंधित ख़बरें