राम मंदिर चढ़ावा विवाद में चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे

भोपाल [ महा मीडिया] श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने पद से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा सौंप दिया है । यह घटनाक्रम अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान की राशि में कथित गड़बड़ी व चोरी सामने आए विवाद के बाद हुआ है। इससे पहले चंपत राय ने मंदिर से चढ़ावा गायब होने के दावों को रद्द करते हुए कहा था कि ट्रस्ट में दान की पाई-पाई का पूरा लिखित और ऑडिटेड हिसाब सुरक्षित है। अयोध्या के राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा घोटाले और दान की हेराफेरी के मामलों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखे हमले किए हैं। सपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि  ट्रस्ट ने 140 करोड़ भारतीयों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया और उनके भरोसे को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सम्बंधित ख़बरें