निर्मला सप्रे का मामला सुप्रीम कोर्ट जायेगा

निर्मला सप्रे का मामला सुप्रीम कोर्ट जायेगा

भोपाल [ महामीडिया] निर्मला सप्रे मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। सुनवाई के दौरान कांग्रेस ने अपने पक्ष में सभी जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए थे। कांग्रेस का आरोप है कि विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो चुकी हैं और इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने का निर्णय लिया है। मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

सम्बंधित ख़बरें