फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप

भोपाल [ महामीडिया] फिलीपींस में आज सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।  कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई 10 में था। फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है।

सम्बंधित ख़बरें