नवीनतम
एयरटेल ने प्रायोरिटी पोस्टपेड सर्विस का बचाव किया
भोपाल [ महामीडिया]
एयरटेल ने अपने नए ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सर्विस का बचाव करते हुए दूरसंचार विभाग के सामने कहा है कि 5G नेटवर्क स्लाइसिंग पर आधारित यह सेवा नेट न्यूट्रैलिटी नियमों का उल्लंघन नहीं करती और न ही प्रीपेड ग्राहकों की सर्विस क्वॉलिटी को प्रभावित करती है। सूचना प्रौद्योगिकी समिति की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में एयरटेल ने कहा कि अगर 5G की मेनस्ट्रीम सुविधाओं का उपयोग सेवाएं देने के लिए नहीं किया गया तो इससे देश में 6G की संभावनाओं पर असर पड़ेगा।प्रायोरिटी पोस्टपेड को कंटेंट-न्यूट्रल तरीके से लागू किया गया है और यह नियमों के अनुरूप है। इसमें किसी भी एप्लिकेशन के लिए ब्लॉकिंग, थ्रॉटलिंग, कंटेंट आधारित प्राथमिकता, जीरो-रेटिंग या विशेष लाभ जैसी कोई व्यवस्था नहीं है।