डीजल महंगा होने से मालभाड़े में वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया]
डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। देशभर में 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। डीजल की कमी और ऊंचे दामों की वजह से ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने मालभाड़ा भी बढ़ा दिया है। पश्चिम से उत्तर भारत जैसे मुख्य रूट्स पर भाड़े में 10 से 15% की बढ़ोतरी हुई है। लोकल ढुलाई के दाम तो और भी ज्यादा बढ़े हैं। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा क्योंकि आने वाले दिनों में फल, सब्जी और राशन के दाम बढ़ सकते हैं।