भोपाल में CNG की कीमत एक रूपए बढ़ी
भोपाल [ महामीडिया]
भोपाल में CNG एक रुपए प्रति किलो तक महंगी कर दी गई है। अब यह 94.75 रुपए प्रतिकिलो में मिल रही है। इससे पहले 16 मई को करीब 3 रुपए प्रतिकिलो रेट बढ़े थे। फिलहाल थिंक गैस एजेंसी ने कीमतें बढ़ाई हैं। इसकी सप्लाई भोपाल समेत आसपास के जिलों में है। दो महीने में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। तीन बार में सीएनजी 6 रुपए किलो तक महंगी हुई है। मध्य प्रदेश में 3 गैस एजेंसियां थिंक, गेल और अवंतिका सीएनजी की सप्लाई करती हैं।