उन्नाव सड़क हादसे में सात यात्री मरे

उन्नाव सड़क हादसे में सात यात्री मरे

उन्नाव  [ महामीडिया] 

उन्नाव में एक बस आज मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई है। तीन पुलिसकर्मी समेत 25 लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस में 36 यात्री सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी। 

सम्बंधित ख़बरें