गुलमर्ग केबल कार सेवा दो दिनों के लिए बंद
श्रीनगर [ महामीडिया]
कश्मीर के बारामूला में गुलमर्ग केबल कार सेवा एक बड़ी तकनीकी खराबी के बाद दो दिन के लिए बंद रहेगी। इस खराबी के कारण सैकड़ों पर्यटक घंटों तक हवा में ही फंस गए थे। गुलमर्ग केबल कार सेवा 26 और 27 मई को मेंटेनेन्स और सुरक्षा जांच के लिए बंद रहेगी। 25, 26 और 27 मई के लिए बुक किए गए सभी टिकटों का पूरा रिफंड दिया जाएगा। सोमवार एक तकनीकी खराबी के कारण केबल कार सेवा रुक गई थी। इसके बाद इसमें फंसे 300 पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया था।