CNG की कीमतों में आज से दो रूपए प्रतिकिलो की वृद्धि

CNG की कीमतों में आज से दो रूपए प्रतिकिलो की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] संपीड़ित प्राकृतिक गैस के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चौथी बार बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज मंगलवार 26 मई को संपीड़ित प्राकृतिक गैस  [CNG]  ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी है। कई शहरों में यह दाम बढ़ाए गए हैं।

दिल्ली और NCR के शहरों में अब यह होंगे नए रेट्स

  • दिल्ली में CNG ₹81.09 प्रति किलो से बढ़कर अब ₹83.09 प्रति किलो हो गई है।
  • नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में CNG के लिए ₹91.70 देने होंगे।
  • गुरुग्राम में CNG की कीमत बढ़कर ₹88.12 प्रति किलोग्राम कर दी गई है ।

सम्बंधित ख़बरें