पेट्रोल और डीजल से सरकार को एक लाख करोड़ के राजस्व की हानि
भोपाल [ महामीडिया] वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सोमवार को बताया कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने से सरकार को ₹1 लाख करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। इसके साथ ही उन्होंने भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर बनाए जा रहे निराशाजनक माहौल को खारिज किया और देश की आर्थिक स्थिति का बचाव किया। वित्त मंत्री ने यह बात मुंबई में सिडबी के स्थापना दिवस समारोह में कही।