चांदी की कीमतों मे आज 3,754 रुपए की बढ़ोतरी
भोपाल [ महामीडिया] सोने - चांदी की कीमतों मे आज आज 25 मई को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 505 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 3,754 रुपए बढ़कर 2.70 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 25 हजार रुपए और चांदी 39 हजार रुपए महंगी हुई है।