अमेरिका और ईरान के बीच सांप और सीढ़ी का खेल जारी
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण संबंधों में 'सांप और सीढ़ी' का यह खेल पिछले कुछ महीनों से चरम पर है जहाँ दोनों देश एक-दूसरे को रणनीतिक और आर्थिक रूप से मात देने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान अमेरिका के विरुद्ध हॉर्मुज जलडमरूमध्य को एक रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है जिससे तेल और गैस की सप्लाई बाधित होने पर दुनिया भर में कीमतें बढ़ जाती हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी लगातार ईरान की सैन्य क्षमताओं को नष्ट करने और उसे परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने की कोशिशों में लगे हैं जिसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बार आक्रामक कदम उठाए हैं।