शेयर बाजार आज भारी बढ़त पर

शेयर बाजार आज भारी बढ़त पर

भोपाल [ महामीडिया] आज 25 मई को सेंसेक्स 850 अंक की तेजी के साथ 76,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी  है। शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 76,135.82 के स्तर पर खुला और इसमें 720.47 अंकों की तेजी दर्ज की गई जो 0.96 प्रतिशत की बढ़त है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी मजबूती के साथ खुला और 23,940.25 के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 220.95 अंकों की बढ़त देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें