आज विश्व थायराइड दिवस
भोपाल [ महामीडिया]
विश्व थायरॉइड दिवस हर साल 25 मई को मनाया जाता है। विश्व थायरॉइड दिवस की स्थापना का निर्णय सितंबर 2007 में वार्षिक आम बैठक में लिया गया था और इस दिवस को पहली बार औपचारिक रूप से 2008 में मनाया गया था। भारत के लिए विश्व थायरॉइड दिवस का विशेष महत्व है। थायरॉइड ग्रंथि के रोग विश्व स्तर पर सबसे आम अंतःस्रावी विकारों में से हैं । भारत में थायरॉइड विकार भौगोलिक स्थिति, आयु और लिंग की सीमाओं को पार करते हुए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को समान रूप से प्रभावित करते हैं फिर भी थायरॉइड स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का स्तर कम है। कई लोग थायरॉइड के लक्षणों को तनाव, बढ़ती उम्र या जीवनशैली से जोड़ देते हैं जबकि वह साधारण रक्त परीक्षण नहीं करवाते हैं जिससे कुछ ही घंटों में थायरॉइड विकार की पुष्टि या खंडन किया जा सकता है।