आज से नौतपा प्रारंभ

आज से नौतपा प्रारंभ

भोपाल [महामीडिया] 

 

अब सोमवार से नौतपा की शुरूआत होने जा रही है जो सीजन के सबसे गर्म दिनों के रूप में जाने जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है और तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हर साल ज्येष्ठ महीने में नौतपा लगता है सूर्य देव का गोचर जब रोहिणी नक्षत्र में होता है, तब नौ दिनों के लिए नौतपा लगता है नौतपा या नवतपा को ऐसा समय माना जाता है जब सूर्य की किरणें अधिक तीव्र हो जाती है और धरतीवासी गर्म हवा, तेज धूप और लू से परेशान हो जाते हैं सोमवार 25 मई को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे सूर्य नक्षत्र गोचर के 15 दिनों में शुरुआती 9 दिन को नौतपा कहा जाता है ऐसे में इस वर्ष 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा रहेगा

सम्बंधित ख़बरें