ओडिशा ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य किया

ओडिशा ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य किया

भोपाल [ महामीडिया] ओडिशा सरकार ने मितव्ययिता और ईंधन संरक्षण उपायों के तहत अगले महीने से सभी सरकारी विभागों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों  की खरीद अनिवार्य कर दी है।सरकारी कार्यालयों द्वारा खरीदे जाने वाले सभी नए दोपहिया और चार पहिया वाहन 1 जून से ईवी होने चाहिए। विभागों द्वारा किराये पर लिए गए सभी चार पहिया वाहन भी ईवी होने चाहिए जबकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की खरीद की अनुमति केवल विशेष परिस्थितियों में ही दी जाएगी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल के अनावश्यक उपयोग को कम करने की अपील के बाद उठाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें